होम मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा कोरोना टेस्टिंग का वृहद अभियान

Alert Star Digital Team Jun 22, 2020 09:55 PM

मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा कोरोना टेस्टिंग का वृहद अभियान

मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा कोरोना टेस्टिंग का वृहद अभियान

मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा कोरोना टेस्टिंग का वृहद अभियान

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग का जिलेवार वृहद अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में सघन सर्वे कर एक-एक कोरोना मरीज की पहचान की जाएगी। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की गति निरंतर धीमी हो रही है, अब हमें इसे पूरी तरह समाप्त करना है। मुख्यमंत्री मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की डबलिंग रेट 50 दिन हो गई है जबकि देश की 19.6 दिन है। प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 1.40 है, जबकि देश की 3.58 है। मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण में अब भारत में 13वें स्थान पर आ गया है। वही मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट 76.3 प्रतिशत हो गया है, जबकि देश की 55.8 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के 175 नए मरीज मिले है, जबकि 200 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2342 रह गई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)