होम कोरोना वायरस संकट पर विपक्ष केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहा: अनुराग ठाकुर
कोरोना वायरस संकट पर विपक्ष केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहा: अनुराग ठाकुर
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। वित्त और कॉरपोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट को संभालने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि मार्च में जब देश में कोरोना वायरस का प्रसार शुरू हुआ तो सरकार ने तत्काल कदम उठाए और लॉकडाउन किया, जिससे जिंदगियों को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया होता तो स्थिति भयावह होती। उन्होंने कहा कि अन्य देशों में महामारी के कारण मृत्यु दर भारत से ज्यादा थी।ठाकुर ने दावा किया कि यद्यपि बंद दो महीने तक जारी रहा और लोगों को बिना काम के रहना पड़ा, केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिये कई योजनाओं की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने जहां गरीबों और प्रवासी कामगारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया वहीं कम ब्याज दर पर बड़े पैमाने पर कर्ज देकर किसानों और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की भी मदद की और सैकड़ों करोड़ रुपये के विभिन्न पैकेज जारी किये।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।