होम भारत के अलावा इन दो देशों के साथ भी है चीन का बॉर्डर विवाद
भारत के अलावा इन दो देशों के साथ भी है चीन का बॉर्डर विवाद
दुनिया में सबसे लंबी सीमा होने की वजह से चीन के विवादों की कहानी भी काफी लंबी है। सबसे लंबी जमीनी सीमा होने की वजह से कई देशों के साथ चीन के संबंध काफी अच्छे हैं तो कुछ देशों के साथ तल्ख भी। हाल ही में गलवान घाटी में सीमा विवाद को लेकर सीमा सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए जिसके चलते लोगों के मन में चीन के प्रति काफी आक्रोश नजर आ रहा है। जगह-जगह चीन के सामानों का बहिष्कार किया जा रहा है जबकि भारत सरकार लगातार चीन से बातचीत कर सीमा विवाद को सुलझाने में जुटी हुई है और हिंसक भड़प को लेकर चीन से जवाब भी मांग रही है।
14 देशों के साथ चीन का हुआ है विवाद
करीब सात दशक में चीन का 14 देशों के साथ विवाद हुआ है। चीन की करीब 22 हजार 117 किमी लंबी जमीन सीमा का हिस्सा है। जिसमें कई देशों ने अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ी हैं। हालांकि सभी देशों के साथ सिर्फ सीमा को लेकर ही विवाद नहीं है बल्कि कुछ देशों के साथ व्यापार युद्ध भी हुआ। लेकिन जब हम चीन के सबसे ज्यादा विवादित सीमाओं की बात करते हैं तो सामने भारत, रूस और वियतनाम ही नजर आता है।
1962 में हुआ था भारत और चीन के बीच युद्ध
एशिया के दो बड़े देशों के बीच साल 1962 में युद्ध हो चुका है। यह युद्ध 20 अक्टूबर 1962 को शुरू हुआ था जो एक महीने तक चला था। इस युद्ध में 10 से 20 भारतीय सैनिकों ने जबकि 80 हजार चीनी सैनिकों ने हिस्सा लिया था। जिसमें भारत को 1300 सैनिकों की क्षति हुई थी जबकि 1000 के आसपास सैनिक जख्मी हुए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।