होम गलवान पर रोड बनाने को लेकर इसलिए हो रही चीन को दिक्कत, क्यों अहम है यह घाटी?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 17, 2020 08:06 PM

गलवान पर रोड बनाने को लेकर इसलिए हो रही चीन को दिक्कत, क्यों अहम है यह घाटी?

गलवान पर रोड बनाने को लेकर इसलिए हो रही चीन को दिक्कत, क्यों अहम है यह घाटी?

गलवान पर रोड बनाने को लेकर इसलिए हो रही चीन को दिक्कत, क्यों अहम है यह घाटी?

भारत और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ये ऐसे वक्त में हुआ है जब कोरोना संक्रमण से जूझ रहे दोनों देश सीमा पर बने तनाव को बातचीत से हल करने का दावा कर रहे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव की तरफ से कहा गया है कि दोनों पक्षों को नुकसान झेलना पड़ा है। उन्‍होंने दो टूक कहा कि इस हिंसा से बचा जा सकता था अगर चीन उस समझौते को मानता जो छह जून को हुआ था। उन्‍होंने कहा कि हिंसा इसलिए हुई क्‍योंकि चीन की सेना ने एकपक्षीय कार्रवाई में एलएसी की यथास्थिति बदलने की कोशिश की थी।

पिछले कुछ दिनों में लद्दाख में भारत और चीनी सेना के आमने-सामने होने की खबरें आई। लद्दाख में पैंगोंग झील और गलवान नदी के पास लगातार चीनी सैनिकों की मौजदूगी दर्ज की गई। भारत लद्दाख में एक सड़क बना रहा है और चीन इसका विरोध कर रहा है। सड़क बनाए जाने को लेकर एक बार पहले दोनों ओर के सैनिक भिड़ गए थे। जिसके बाद सिक्कम के नाकुला में भी हाथापाई हुई थी। 5 और 6 मई की रात को दोनों देशों के सैनिकों में पैंगोंग झील के पास टकराव हो गया था। इसमें दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए थे। इस इलाके में चीनी सैनिकों की संख्या के बराबर ही भारतीय सैनिक भी तैनात किए गए।पश्चिमी हिमालय की गालवान नदी घाटी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है। गालवन घाटी विवादित क्षेत्र अक्साई चीन में आता है। गालवन घाटी लद्दाख़ और अक्साई चीन के बीच भारत-चीन सीमा के नज़दीक स्थित है। यहां पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) अक्साई चीन को भारत से अलग करती है। 1962 की जंग के दौरान भी गालवन नदी का यह क्षेत्र जंग का प्रमुख केंद्र रहा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)