होम बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 6,889 व्यक्ति संक्रमित, 39 मरीजों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 17, 2020 08:13 PM

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 6,889 व्यक्ति संक्रमित, 39 मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 6,889 व्यक्ति संक्रमित, 39 मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 6,889 व्यक्ति संक्रमित, 39 मरीजों की मौत

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 153 नए मामले सामने आये, जिसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 6,889 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। बिहार के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 153 नए मामले सामने आये हैं जबकि राज्य में अबतक वायरस संक्रमित 4776 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के अबतक आए 6889 मामलों में से पटना के 343, भागलपुर के 338, बेगूसराय के 328, मधुबनी के 323, खगडिया के 296, रोहतास के 287, सिवान के 279, मुंगेर के 278, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 201, नवादा के 189, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182-182, समस्तीपुर के 180, बांका के 177, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 168, सारण के 165, बक्सर के 162, पूर्वी चंपारण के 159, नालंदा के 156, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 146, गया के 145, औरंगाबाद के 141, कैमूर के 140, किशनगंज के 129, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117-117, अररिया के 100, लखीसराय के 83, अरवल के 80, शिवहर के 71 तथा जमुुई जिले के 55 मामले शामिल हैं।बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली के तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढी, सारण एवं सिवान के दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार,मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले के एक-एक मरीज शामिल हैं। बिहार में अबतक 134402 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)