होम उप्र में दिखा आक्रोश, कई जिलों में फूंके गए चीन के पुतले
उप्र में दिखा आक्रोश, कई जिलों में फूंके गए चीन के पुतले
गलवां घाटी में चीन और भारत के बीच हुए हिंसक झड़प में भारत के वीर सपूत कर्नल समेत 20 जवान शहीद हो गये। चीन की इस कायरना हरकत को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। कई जिलों में चीन के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। चीन का पुतला फूंकर चीनी सामानों का बहिष्कार करना शुरु कर दिया गया है।
लखीमपुर में चीन का झंडा जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
हिन्दू जागरण मंच ने लद्दाख मे शहीद सैनिकों को मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चीन का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सनातन ने देश की जनता से अपील की है कि चीन के सामान का आजीवन बहिष्कार करें।
चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये
गोंडा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चीन की इस कायरना हरकत को लेकर निंदा की है। जिला संयोजक शिवम पांडेय ने कहा कि चीन की इस हरकत को लेकर वह भारत के प्रधानमंत्री से अपील करते है कि इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। चीन को अब यह बताने का समय आ गया है कि यह 1962 वाला भारत नहीं है यह 2020 वाला आत्मनिर्भर भारत है।
आगरा में चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
हिन्दू कल्याण महासभा के द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन करके चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चाइनीज के सामनों को भी जलाया गया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए हें। इसके अलावा प्रदेश के वाराणसी, बहराइच, बलरामपुर, रायबरेली समेत कई जिलों में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।