होम उत्तराखंड में 25 जून तक लगातार बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 17, 2020 07:52 PM

उत्तराखंड में 25 जून तक लगातार बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में 25 जून तक लगातार बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में 25 जून तक लगातार बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में 25 जून तक मौसम विभाग ने लगातार बारिश होने की आशंका जताई है. इसी बीच पिथौरागढ़, नौनीताल, पौड़ी, टिहरी और देहरादून में 19 जून से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. जहां एक ओर लगातार अगले 8 दिन तक प्रदेश में बारिश रहेगी. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश के अलर्ट ने मुश्किलें जरूर बढ़ा दी है.

 

मौसम विभाग का अलर्ट

 

पहाड़ी जिलों में बारिश से सड़कें टूटने, बिजली चले जाने और भूस्खलन जैसी परिस्थितियां पैदा हो जाती है. वहीं, मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. मौसम निदेशक का कहना है कि इस बारिश से सड़कों के टूटने, नालों के चौक होने के साथ ही नदी और गदेरों का जलस्तर से बढ़ सकता है, जो मुश्कलें पैदा कर सकता है. ऐसे में सभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है.

 

पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश

 

बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही, जो बुधवार की सुबह तक भी जारी रही. गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. मसूरी में तो सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश ने उत्तराखंड के मौसम को खुशनुमा जरूर कर दिया है, लेकिन लागातार बारिश के अलर्ट ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)