होम कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर अमित शाह कल दिल्ली में करेंगे ऑल पार्टी मीटिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2020 08:19 PM

कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर अमित शाह कल दिल्ली में करेंगे ऑल पार्टी मीटिंग

कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर अमित शाह कल दिल्ली में करेंगे ऑल पार्टी मीटिंग

कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर अमित शाह कल दिल्ली में करेंगे ऑल पार्टी मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT)में कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए कल यानी सोमवार को दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाके शामिल हैं. एक अधिकारी के मुताबिक ये मीटिंग नॉर्थ ब्लॉक में सुबह 11 बजे होगी.

इस ऑल पार्टी मीटिंग में दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बुलाया गया है. यह मीटिंग महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आयोजित की जा रही है.

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने दिल्ली से लगे बॉर्डर्स ये बताते हुए सील कर दिए थे कि दिल्ली से लोगों के मूवमेंट के कारण उनके राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. उत्तर प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में नोएडा और गाजियाबाद से 40 गुना ज्यादा मामले हैं, ऐसे में वह ट्रेवल पर लगी रोक जारी रखेगा. हालांकि हरियाणा ने दिल्ली से ट्रेवल की इजाजत दे दी थी.

आज अमित शाह ने सीएम केजरीवाल से की थी मीटिंग

मालूम हो कि आज सुबह अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली के लिए कई ऐलान किए थे. इन्हीं ऐलानों के तहत दिल्ली को तुरंत 500 रेलवे कोच दिए गए, ताकि राजधानी में कोरोना बेड्स की संख्या को बढ़ाया जा सके. साथ ही टेस्टिंग की संख्या को भी 3 गुना करने की बात अमित शाह ने कही.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)