होम PM मोदी का अफसरों को निर्देश- राज्यों से बात कर तैयार करें इमरजेंसी प्लान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2020 07:51 PM

PM मोदी का अफसरों को निर्देश- राज्यों से बात कर तैयार करें इमरजेंसी प्लान

PM मोदी का अफसरों को निर्देश- राज्यों से बात कर तैयार करें इमरजेंसी प्लान

PM मोदी का अफसरों को निर्देश- राज्यों से बात कर तैयार करें इमरजेंसी प्लान

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार ऊपर की ओर जा रहा है. देश में अब तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के हालात को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. साथ ही अगले दो महीनों की तैयारियों की स्थिति पर भी चर्चा की.

देश में कोरोना वायरस अब रफ्तार पकड़ चुका है. हर रोज करीब 10 हजार नए कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हो रही है. इस बीच पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के वर्तमान संक्रमण की रफ्तार और भविष्य की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा बैठक की. पीएम मोदी ने उन राज्यों और क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया, जहां कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया की समीक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय स्तर की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी के संदर्भ में भविष्य की तैयारी की समीक्षा की गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)