होम उड़ानें दोबारा शुरू होने के बाद 10 लाख लोगों ने की यात्रा
उड़ानें दोबारा शुरू होने के बाद 10 लाख लोगों ने की यात्रा
घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद से यात्रा करने वालों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 25 मई को उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद 12 जून तक 11,500 से ज्यादा उड़ानों में 10 लाख से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। शुक्रवार को भी सात सौ से अधिक उड़ानों का परिचालन हुआ जिनमें 68,146 यात्री अपने गंतव्यों को पहुँचे।
कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।