होम पश्चिम बंगाल में ताश के पत्तों की तरह ढह गई चार मंजिला इमारत, कोई हताहत नहीं
पश्चिम बंगाल में ताश के पत्तों की तरह ढह गई चार मंजिला इमारत, कोई हताहत नहीं
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में शनिवार को चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो में इमारत आगे की ओर झुकती और एक नहर में गिरती दिख रही है और लोगों की चीख-चिल्लाहट की आवाज आ रही है। ऊपर की दो मंजिल बाकी की इमारत से अलग होती नजर आ रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नहर की सफाई चल रही थी जिसके कारण इमारत कांपने लगी थी और लोगों ने इसे खाली कर दिया था इसलिए जनहानि होने से बच गई। हालांकि लोग अपना पूरा सामान उसमें से निकाल नहीं पाए थे। जिले के दासपुर ब्लॉक में स्थित गोमराई नहर की सफाई का काम बीते कुछ हफ्तों से चल रहा था। इमारत की नींव इसके किनारे से लगी थी, संभवत: नहर की सफाई के दौरान नींव हिल गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।