होम भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी में जेपी नड्डा, नए चेहरों को मिल सकता मौका
भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी में जेपी नड्डा, नए चेहरों को मिल सकता मौका
जब से जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तब से पार्टी के संगठन में फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही है। हालांकि जेपी नड्डा फिलहाल अमित शाह की टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। अमित शाह ने भी अपनी टीम में बहुत ज्यादा फेरबदल नहीं किया था और राजनाथ सिंह द्वारा बनाई गई टीम को ही उन्होंने और मजबूती प्रदान कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। लेकिन जब से जेपी नड्डा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं टीम में फेरबदल को लेकर बातें की जा रही हैं। यह माना जा रहा है कि जेपी नड्डा इस महीने के आखिर तक नए टीम का गठन कर सकते हैं। हालांकि नए टीम में कम ही फेरबदल की संभावनाएं हैं और यह संभावनाएं सिर्फ 35% तक की है। यानी कि 35% तक ही नए चेहरों को मौका मिलेगा। बाकी पुराने चेहरों को बरकरार रखा जाएगा।जेपी नड्डा 20 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद 3 वर्ष का कार्यकाल संभालेंगे। सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि उनकी टीम में कुछ नए सचिवों सहित नए चेहरे दिखाई देंगे। नए टीम की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है। नए चेहरों में किस को मौका दिया जाना चाहिए, इस मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। हालांकि जो लोग पार्टी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं उन्हें ही इसका इनाम दिया जाएगा। लेकिन यह बात भी तय है कि अमित शाह के कार्यकाल के दौरान मौजूद टीम के लगभग 30 से 35% है लोग नड्डा के टीम का भी हिस्सा रहेंगे। लेकिन फिलहाल नामों को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है और अभी भी विचार विमर्श के जरिए संभावनाएं तलाशी जा रही है।हालांकि पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जारी रखते हुए राज्य इकाइयों से उन लोगों के नाम भी मांगे हैं जो संगठन को मजबूत बनाने में अथक प्रयास कर रहे हैं और जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाया जाना चाहिए। इसके लिए स्वयं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य इकाइयों को पत्र लिखा है और उनसे सिफारिशों की मांग की है। इस काम को वर्तमान में पश्चिम बंगाल में कार्य को देख रहे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पुराने लोगों और नए चेहरों का नई टीम में मिश्रण दिखाई दे सकता है। नई टीम के गठन का ऐलान काफी पहले किया जा सकता था। परंतु कोरोनावायरस महामारी के कारण यह काम नहीं हो पाया। अब प्रक्रियाओं को फिर से शुरू किया जा चुका है। पार्टी के संगठन में बदलाव के उस दिन भी संकेत मिल गए थे जिस दिन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मनोज तिवारी की छुट्टी कर दी गई और आदेश कुमार गुप्ता को उनकी जगह दायित्व दे दिया गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी पार्टी संगठन में बदलाव किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।