होम बीते 24 घंटे में रिकार्ड 11,458 नए केस आए सामने

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2020 06:59 PM

बीते 24 घंटे में रिकार्ड 11,458 नए केस आए सामने

बीते 24 घंटे में रिकार्ड 11,458 नए केस आए सामने

 बीते 24 घंटे में रिकार्ड 11,458 नए केस आए सामने

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में ही 11,458 नए केस सामने आए है। जो इस वायरस की भयावहता को दर्शाता है। इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में ही 386 लोगों की मौत हुई है। हालांकि स्वस्थ लोगों की दर की बात की जाए तो 49.47 हो गई है। जिससे देश में 1,54,330 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके है। जबकि कुल सक्रिय की संख्या अब 1,45,780 हो गई है।दूसरी तरफ सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। यहां अब तक 3,09,603 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 8,890 लोगों की जान जा चुकी है। राहत की बात ये है कि इस वायरस को मात देकर 1,54,231 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में इस वक्त ठीक होने वाली की संख्या सक्रिय मामलों से अधिक है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,460 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)