होम काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, इमाम सहित चार व्यक्तियों की मौत

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 12, 2020 07:55 PM

काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, इमाम सहित चार व्यक्तियों की मौत

काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, इमाम सहित चार व्यक्तियों की मौत

काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, इमाम सहित चार व्यक्तियों की मौत

अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम काबुल स्थित एक मस्जिद के अंदर शुक्रवार को बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और कईं व्यक्ति घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि बम मस्जिद के भीतर रखा गया था लेकिन उनके पास इससे अलावा कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी।

विस्फोट के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और घायलों को एंबुलेंस और पास के अस्पताल ले जाने में मदद की। किसी ने अभी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस महीने के शुरू में एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है। मोफलेह फ्रोतन शहर के प्रमुख पेश इमामों में से एक थे। बता दें, अफगानिस्तान में हाल के सप्ताह में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतर हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है।

इस महीने की शुरुआत में, आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल के वज़ीर अकबर खान इलाके में स्थित एक मस्जिद पर हमला किया था जिसमें पेश इमाम की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। अमेरिका ने राजधानी स्थित एक प्रसूति अस्पताल पर पिछले महीने हुए एक भयावह हमले के लिए आईएस से जुड़े लोगों को दोषी ठहराया था जिसमें दो शिशुओं और कई माताओं सहित 24 लोगों की मौत हो गई थी। वाशिंगटन के शांतिदूत जलमी ख़लीलजाद इस सप्ताह के प्रारंभ में क्षेत्र में थे और उनका प्रयास तालिबान के साथ अमेरिकी शांति समझौते को पुनर्जीवित करना था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)