होम भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का दावा उपचुनाव में 24 की 24 सीट जीतगें
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का दावा उपचुनाव में 24 की 24 सीट जीतगें
। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने प्रदेश की 24 विधानसभाओं में होने वाले उप चुनाव में 24 में से 24 सीटें जीतने का दावा किया है। राकेश सिंह शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। छिंदवाडा में भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राकेश सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होनें कहा की मोदी सरकार ने कोविड महामारी में जनता के लिए खजाना खोल दिया। वही तत्कालीन कमलनाथ सरकार को असफल सरकार बताते हुए उन्होनें जमकर निशाना साधा, सांसद राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने तबादला उद्योग चलाया, किसानों को धोखा दिया, कर्जमाफी के नकली प्रमाण पत्र बांटे है।
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि संकट का समय है इसमें किसी तरह की राजनीती नही होना चाहिए। लेकिन अपनी एक असफल सरकार को बचाने की असफल कोशिश के बाद कांग्रेस के नेताओ में लगातार राजनीती की है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता इन सारी बातों को जानती है और जनता समय आने पर कांग्रेस को इसका माकूल जबाब देने वाली है। पत्रकारों के सवाल के जबाब में राकेश सिंह ने कहा की छिंदवाड़ा जबलपुर रेलवे ट्रेक, जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज को कमलनाथ ने रोक के रखा और प्रोजेक्ट अटकाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजना में कमलनाथ सरकार ने 500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर बगैर काम के पेमेंट किया। सरकार गिरने उठाने का काम हमारा नही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।