होम सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास को Bomb से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई Security

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 12, 2020 08:05 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास को Bomb से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई Security

सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास को Bomb से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई Security

सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास को Bomb से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई Security

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के आवास और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी कॉल सेंटर पर दी गई है। इसके बाद एहतियात के तौर पर सीएम आवास 5 कालीदास मार्ग और उसके आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमकी डायल-112 पर फोन करके दी गई। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है फोन करने वाला कौन है और कहां से फोन किया गया है।

जैसे ही अधिकारियों को इस धमकी की जानकारी हुई हड़कंप मच गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही इसी तरह सीएम योगी (CM Yogi) को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस मामले में एटीएस ने आरोपी कामरान अमीन खान (25) निवासी मुंबई चुना भट्टी थानाक्षेत्र की न्यू महाडा कालोनी को गिरफ्तार किया था।

कामरान की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक नई धमकी मिली थी, जिसमें मुंबई (Mumbai) से गिरफ्तार किए गए युवक को छोड़ देने के लिए वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया। इस युवक को बाद में महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 वर्षीय इस युवक को नासिक से गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार को सीएम आवास सहित यूपी के कई इलाकों में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस ने अलर्ट (Alert) जारी कर सभी जगह सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया। सीएम आवास 5 कालीदास मार्ग पर डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की है और आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने प्रदेश में 50 अलग अलग अन्य जगहों पर भी बम धमाके करने की धमकी दी है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को जाने से मारने की पहले की धमकियां मिलती रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीएम योगी आदित्यनाथ पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों से ज्यादा खतरा है। पहले से ही सीएम योगी आतंकवादियों के निशाने पर रहे हैं। आईबी ने पहले भी उनकी सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। उन्हें Z+ सिक्योरिटी भी मिली हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)