होम कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में फिर शुरू होगा पोलियो अभियान, सेना करेगी मदद

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 07:15 PM

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में फिर शुरू होगा पोलियो अभियान, सेना करेगी मदद

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में फिर शुरू होगा पोलियो अभियान, सेना करेगी मदद

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में फिर शुरू होगा पोलियो अभियान, सेना करेगी मदद

पाकिस्तानी फौज के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स से कहा है कि कोविड-19 महामारी फैलने के बावजूद आने वाले दिनों में पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान पुनः शुरू किया जाएगा और फौज सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग अंतर सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) की ओर से बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि बाजवा और गेट्स ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन के विषय पर चर्चा की। पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में से एक है जहां पोलियो एक स्थानीय महामारी है। पाकिस्तान सरकार ने पांच साल से कम उम्र के लगभग चार करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका देने के उद्देश्य से 17 फरवरी को देशव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से समर्थन की अपील की थी।हालांकि फरवरी में ही देश में पहले कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने आने के बाद पोलियो उन्मूलन अभियान रोक दिया गया था। बाजवा ने गेट्स से कहा कि पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 से मुकाबले में भी अग्रिम मोर्चे पर कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बावजूद सेना सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के समर्थन में है और आगामी हफ्तों में पोलियो उन्मूलन अभियान पुनः शुरू करने के लिए पहले से ही तैयारियां की हैं। पाकिस्तानी सेना पोलियो उन्मूलन कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करती है। देश में बहुत से लोग पोलियो के टीके के प्रति आज भी सशंकित हैं। हालिया वर्षों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के कारण पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में पोलियो उन्मूलन अभियान चलाना कठिन होता जा रहा है। आतंकवादियों द्वारा पोलियो के टीके का विरोध करने के कारण इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के प्रयासों को कई बार गंभीर रूप से झटका लगा है। आतंकवादियों ने यह भ्रम फैलाया है कि पोलियो के टीके से नपुंसकता होती है। टीकाकरण दल के ऊपर दिसंबर 2012 से हो रहे हमलों में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)