होम दान देने के नाम पर धोखाधड़ी, CM राहत कोष में जमा किए गए फर्जी चेक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 6, 2020 07:42 PM

दान देने के नाम पर धोखाधड़ी, CM राहत कोष में जमा किए गए फर्जी चेक

दान देने के नाम पर धोखाधड़ी, CM राहत कोष में जमा किए गए फर्जी चेक

दान देने के नाम पर धोखाधड़ी, CM राहत कोष में जमा किए गए फर्जी चेक

महामारी को देखते हुए कई लोग प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए  मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। लेकिन इस महामारी में भी लोग ठगी करने से बाज नहीं आ रहे है। बता दें कि कुछ लोग इस राहत कोष में दान देने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे है। जानकारी के मुताबिक यूपी के मथुरा में कुछ लोगों ने राहत कोष में दान करने के बाद चेक की फोटो सोशल मिडिया पर पोस्ट की है। ये चेक लाखों रूपए के है। जब इस मामले कि जांच की गई तो पता चला कि ये सब फर्जी थे। यहां तक की कुछ लोगों ने सीएम कोष में एक-दो लाख का चेक दान करने का भी दावा किया है। इनमें से एक ने तो दो लाख के चेक की फोटो कॉपी के साथ जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा था।इस बात की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने इस मामले की जांच की और पता लगाया कि आखिर जिलाधिकारी को फर्जी चेक जमा कैसे कराएं जा रहे है।  डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय से कराई गई जांच में इन फर्जी चेक का पता लगाया और इन तीनों चेकों के संबध में संबंधित बैंकों में जाकर पता चला कि इन चेक के खाताधारक से कोई भी धनराशि ट्रांसफर नहीं कि गई है। इससे ये साबित हो गया कि कुछ लोगों द्वारा राहत कोष में दान की गई धनराशि फर्जी थी। साथ ही लोगों द्वारा दान दिए जाने का दावा भी झूठा निकला। इस मामले में डिप्टी कलेक्टर ने दीपक गौड़, राजकुमार रावत और विभोर गौतम के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)