होम दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और कम टेस्टिंग ने बढ़ाई चिंताएं: डॉ. हर्षवर्धन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 4, 2020 07:20 PM

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और कम टेस्टिंग ने बढ़ाई चिंताएं: डॉ. हर्षवर्धन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और कम टेस्टिंग ने बढ़ाई चिंताएं: डॉ. हर्षवर्धन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और कम टेस्टिंग ने बढ़ाई चिंताएं: डॉ. हर्षवर्धन

केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और कम हो रही टेस्टिंग को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस लाख आबादी पर महज 2018 टेस्ट किए जा रहे हैं। यही नहीं उत्तर पूर्व जिले में दस लाख आबादी पर 517 टेस्ट किए जा रहे हैं दक्षिण पूर्व जिले में महज 506 टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्ट के नतीजे 25.7 प्रतिशत पॉजिटिव आ रहे हैं जो बहुत ज्यादा और चिंताजनक है। डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन व स्थानीय निकायों के अधिकारों के साथ बैठक करके स्थिति की समीक्षा की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में संक्रमण प्रसार की गति अधिक है, इसलिए स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो रहे हैं जो एक गंभीर मामला है। स्वास्थ्य केन्द्रों में संक्रमण को रोकने की दिशा में तुरंत काम होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली में टेस्टिंग की क्षमता तुरंत बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अस्पतालों में बेड का इंतजाम भी तेजी से किया जाना चाहिए। बेड की कमी के कारण मरीज को अस्पताल में भर्ती करने में देरी नहीं होनी चाहिए। बुजुर्ग और मधुमेह, उच्च रक्तचाप व दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जल्दी पहचान करके उन्हें बचाने की दिशा में काम होना चाहिए।

कोरोना के मरीजों का इलाज समय पर सुनिश्चित करने के लिए हर कोने पर कोविड अस्पताल तैयार होना चाहिए। सांस के रोगों से पीड़ित मरीजों में टेस्टिंग की जानी चाहिए। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग यानी कोरोना के मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करके उन्हें अलग करने की व्यवस्था को तेजी से किया जाना चाहिए। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केन्द्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए दिल्ली सरकार की पूरी सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग एक सामूहिक लड़ाई है इसमें सभी को मिल कर सहयोग करने की जरुरत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)