होम मुंबई में कमजोर पड़ा निसर्ग तूफान, खतरा टला, तेज हवाओं के साथ बारिश जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2020 07:04 PM

मुंबई में कमजोर पड़ा निसर्ग तूफान, खतरा टला, तेज हवाओं के साथ बारिश जारी

मुंबई में कमजोर पड़ा निसर्ग तूफान, खतरा टला, तेज हवाओं के साथ बारिश जारी

मुंबई में कमजोर पड़ा निसर्ग तूफान, खतरा टला, तेज हवाओं के साथ बारिश जारी

महाराष्ट्र में तेज हवाओं और बारिश की वजह से कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ टूटकर गिर गए। तूफान की तीव्रता को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मुंबई, रत्नागिरी, ठाणे और रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है और पक्के मकानों में शिफ्ट किए गए लोगों के साथ इन क्षेत्रों के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। तूफान की तीव्रता को देखते हुए मुंबई हवाई अड्डे पर पहले शाम 7 बजे तक सभी प्रकार की हवाई सेवाएं रोक देने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में 6 बजे से हवाई एड्डे पर टेकऑफ और लैंडिंग सेवा शुरू करने की जानकारी दी गई है।

महाराष्ट्र में एनडीआरएफ के कुल 20 टीमें तैनात की गई हैं, जिसमें केवल मुंबई में 8 टीमें तैनात की गई थीं, जबकि रायगढ़ में 5 टीमें, पालघर में 2 टीमें, थाने में 2 टीमें, रत्नागिरी में 2 टीमें और सिंधूदुर्ग में 1 टीम की तैनाती है। वहीं, कुछ टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया था। बता दें कि दो हफ्ते में देश को दूसरे समुद्री तूफान का सामना करना पड़ रहा है। पहले अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाई थी।

इससे पहले चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' , महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के पास पहुंचा, जिसके चलते 110 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से हवाएं चल रही हैं, भारी वर्षा हो रही है और कई पेड़ तथा बिजली के खंभे धराशायी हो गए हैं। यह जानकारी रायगढ़ जिले के एक अधिकारी ने दी। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा कि चक्रवात से रायगढ़ से 87 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन का दिवे आगर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। कलेक्टर ने कहा, ''तेज हवाओं से श्रीवर्धन और अलीबाग में कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं।'' उन्होंने कहा कि अभी तक 13,541 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ''हमने (रायगढ़ में) तटीय क्षेत्र के पास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 62 गांवों की पहचान की है और वहां अतिरिक्त एहतियात बरत रहे हैं।'' उन्होंने लोगों से अपील की वे अपनी सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार सुबह तक घरों के भीतर ही रहें। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात के मुंबई से 95 किलोमीटर दूर अलीबाग के पास पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)