होम कोरोना वायरस: कश्मीर की अर्थव्यवस्था का कितना बुरा हाल हो चुका है?

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 30, 2020 09:42 PM

कोरोना वायरस: कश्मीर की अर्थव्यवस्था का कितना बुरा हाल हो चुका है?

कोरोना वायरस: कश्मीर की अर्थव्यवस्था का कितना बुरा हाल हो चुका है?

कोरोना वायरस: कश्मीर की अर्थव्यवस्था का कितना बुरा हाल हो चुका है?

पांच अगस्त 2019 के बाद से अब्दुल खालिक़ की हाउस बोट पर किसी पर्यटक ने बैठकर डल झील की सैर नहीं की है.

भारत प्रशासित कश्मीर से इसी तारीख़ को अनुच्छेद 370 हटाकर विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया गया था.

70 साल के हताश खालिक़ बताते हैं, "पांच अगस्त से पहले मेरी हाउस बोट पर पर्यटक आते थे. जब भारत सरकार ने पर्यटकों को कश्मीर छोड़ने की सलाह जारी की तो फिर सारे पर्यटक यहाँ से चले गए. तब से एक भी पर्यटक यहाँ नहीं आए हैं. हम बुरे हालात से गुजर रहे हैं एक पैसे की आमदनी नहीं हो रही हैं."

वह बताते हैं कि पहले वह हर रोज़ पांच सौ से लेकर एक हज़ार रुपये कमाते थे.

ख़ालिक कहते हैं, "पिछले दस महीनों से मैं उधार ले रहा हूँ. घर के रखे सोने और दूसरे सामान बेच डाले हैं. ताकि अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकूं. अब तो हम डल झील को देखते रहते हैं और डल झील हमें निहारती रहती हैं."

श्रीनगर की डल झील में आठ सौ से ज़्यादा डाउस बोट चलती हैं. यह पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण है. वे हाउसबोट की सवारी का आनंद लेने यहाँ आते हैं.

श्रीनगर की मशहूर जगह लाल चौक

मोहम्मद याक़ूब शिकारा पांच अगस्त से डल झील में लंगर डाल कर बैठे हैं और परिवार पालने के लिए दूसरे काम कर रहे हैं. उनके परिवार में छह लोग हैं.

वह कहते हैं, "जब पर्यटकों ने आना बंद कर दिया तो मैं गधों की तरह काम करने लगा. मैं नाली साफ करने के साथ-साथ तमाम दूसरे ऐसे काम करने लगा. दिन के वक्त हम सिर्फ़ सोचते रहते हैं और रात आती है तो सो नहीं पाते."

"अगर आप कश्मीर में सर्वे करेंगे तो आपको पता चलेगा कि सरकार को कोरोना की लड़ाई बीच में छोड़कर मानिसक अस्पतालों की क्षमता बढ़ानी होगी. हम मनोरोगी होते जा रहे हैं. अगर यही हालात रहे तो हमारे परिवार वाले हमें पहचान नहीं पाएंगे कि हम कौन हैं."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)