होम अब यूपी के शॉपिंग माल्स से खरीद सकेंगे महंगी शराब और बीयर, योगी सरकार ने लिया फैसला

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 23, 2020 08:38 PM

अब यूपी के शॉपिंग माल्स से खरीद सकेंगे महंगी शराब और बीयर, योगी सरकार ने लिया फैसला

अब यूपी के शॉपिंग माल्स से खरीद सकेंगे महंगी शराब और बीयर, योगी सरकार ने लिया फैसला

अब यूपी के शॉपिंग माल्स से खरीद सकेंगे महंगी शराब और बीयर, योगी सरकार ने लिया फैसला

देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच यूपी सरकार ने शॉपिंग मॉल्स में शराब बेचने की मंजूरी दे दी है। शराब के शौकीन अब मॉल्स में महंगी विदेशी शराब, बीयर और वाइन खरीद सकते हैं। पहले मॉल्स में विदेशी शराब की फुटकर बिक्री का प्रावधान नहीं था। सील्‍ड बोतलों में मॉल में विदेशी शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे।

यूपी कैबिनेट ने शनिवार को 'यूपी एक्साइज (विदेशी शराब के प्रीमियम खुदरा विक्रेताओं के लिए लाइसेंस का निपटान) नियम, 2020' को मंजूरी दे दी। मॉल्स में सीलबंद बोतलों में विदेशी शराब की खुदरा बिक्री के लिए फार्म एफ.एल.-4-सी के लाइसेंस दिए जाएंगे। ये लाइसेंस किसी भी पात्र व्‍यक्‍ति, कम्‍पनी, भागीदारी फर्म, प्रोपराइटरी फर्म या सोसाइटी द्वारा प्राप्‍त किए जा सकते है।

ये होंगी शर्तें

जिन मॉल्स में शराब की दुकानें खोली जाएंगी उनका प्‍लिंथ ऐरिया 10000 वर्ग फीट होना चाहिए। जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर्स या सुपर मार्केट या हाइब्रिड हाइपर मार्केट सम्‍मिलित हैं। प्रीमियम रिटेल वेण्ड में न्‍यूनतम 500 वर्ग फीट का कार्पेट एरिया होना चाहिए और इनमें ग्राहकों को प्रवेश करने और अपनी इच्छानुसार शेल्फ से ब्राण्ड चुनने की सुविधा दी जाएगी।

लॉकडाउन में लगा दी थी रोक

लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी लेकिन कई इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर राज्य सरकारों ने उन इलाकों में शराब बिक्री पर रोक लगा दी थी। चौथे चरण के गाइडलाउन में केंद्र सरकार ने शर्तों के साथ मॉल्सको खोलने की अनुमति दी थी जिसके बाद अब यूपी सरकार ने उन मॉल्स में महंगी और विदेशी शराब की बिक्री की अनुमति दे दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)