होम दिल्ली सरकार ने सिक्किम को अलग देश बताया, कड़ी आपत्ति

Alert Star Digital Team May 23, 2020 08:27 PM

दिल्ली सरकार ने सिक्किम को अलग देश बताया, कड़ी आपत्ति

दिल्ली सरकार ने सिक्किम को अलग देश बताया, कड़ी आपत्ति

दिल्ली सरकार ने सिक्किम को अलग देश बताया, कड़ी आपत्ति

दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वास्तव में अपने एक विज्ञापन में दिल्ली सरकार ने सिक्किम को नेपाल और भूटान जैसे अलग एक देश के रूप में वर्णित किया है, जिस पर सिक्किम सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव एससी गुप्ता ने आज दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है।

 

दूसरी ओर, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी दिल्ली सरकार द्वारा जारी किया गया विज्ञापन के प्रति कड़ी आपत्ति जताई है। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर आज मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली सरकार के उक्त विज्ञापन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार का उक्त विज्ञापन सिक्किम के लोगों की देशभक्ति पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि सिक्किम 1975 से भारत के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। सिक्किम के लोग एक जिम्मेदार सरकार से इस तरह की गलती के बारे में सोच भी नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि सिक्किम के लोग प्रजातंत्र प्रेमी हैं और दिल में राष्ट्रवाद है। उन्होंने इस गलती को अक्षम्य बताते हुए दिल्ली सरकार से बिना शर्त माफी की भी मांग की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)