होम रेलवे ने 46 लाख श्रमिक स्पेशल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया, 47 लाख को और पहुंचायेगी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 23, 2020 08:34 PM

रेलवे ने 46 लाख श्रमिक स्पेशल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया, 47 लाख को और पहुंचायेगी

रेलवे ने 46 लाख श्रमिक स्पेशल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया, 47 लाख को और पहुंचायेगी

रेलवे ने 46 लाख श्रमिक स्पेशल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया, 47 लाख को और पहुंचायेगी

 भारतीय रेलवे ने एक मई को शुरु हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के 2600 से अधिक फेरों में लगभग 46 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया तथा अगले दस दिनों में करीब 47 लाख और यात्रियों को पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों के साथ समन्वय करके चलायी जा रहीं इन गाड़ियों को तब तक चलाया जाता रहेगा जब तक इनकी मांग की जाती रहेगी। देश के प्रत्येक रेल मंडल मुख्यालय पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए आपात रैक तैयार खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों एवं स्थानीय प्रशासन की मांग पर भारतीय रेल देश के किसी भी स्टेशन से कम से कम समय में श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए तैयार है।

श्री यादव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद 12 मई से शुरू की गयीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के अलावा एक जून से 30 जून तक 200 से अधिक गाड़ियों को शुरू करने की घोषणा की है। उनके लिए अब तक 17 लाख से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं जो कुल उपलब्ध सीटों का करीब 30 फीसदी है। उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकतम बुकिंग विंडो खुल चुकीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे राज्य सरकारों के साथ मिल कर यात्रियों के लिए घोषित हेल्थ प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन कर रही है। इसीलिये गाड़ियों को उन्हीं जगह रोका जा रहा है जहां उस प्राेटोकाॅल के अनुपालन की व्यवस्था हो।

उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे ने अनारक्षित यात्रा को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वेटिंग एवं आरएसी टिकट का मतलब सोशल डिस्टेंसिंग से समझौता करना नहीं है और आरएसी टिकट उन्हीं को जारी किया जाएगा जिनकी सीट कन्फर्म हो सके। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि रेलवे अधिक किराया ले रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे वही किराया ले रही है जो लॉक डॉउन के पहले लेती थी। कुछ रियायतों को अभी इसलिये स्थगित किया गया है क्योंकि रेलवे इस समय गैरजरूरी यात्रा को हतोत्साहित करना चाहती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)