होम सरकार की शर्तों पर बस चलने से गुस्साए ऑपरेटरों ने बसों पर किए हमले

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 21, 2020 08:08 PM

सरकार की शर्तों पर बस चलने से गुस्साए ऑपरेटरों ने बसों पर किए हमले

सरकार की शर्तों पर बस चलने से गुस्साए ऑपरेटरों ने बसों पर किए हमले

सरकार की शर्तों पर बस चलने से गुस्साए ऑपरेटरों ने बसों पर किए हमले

 केरल में राज्य सरकार की शर्तों के साथ बस सेवा बहाल किये जाने से गुस्साये कुछ बस ऑपरेटरों ने शहर के समीप राजमार्ग पर खड़ी दो निजी बसों पर हमले किएं और इनकी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों बसें कोझिकोड-मुक्कोम मार्ग पर चलती हैं और लॉकडाउन के कारण 50 दिनों तक बंद करने के बाद बुधवार को इसका परिचालन बहाल हुआ।

उन्होंने बताया कि बस ऑपरेटरों का एक वर्ग सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य शर्तों के साथ बस सेवा बहाल करने के राज्य सरकार के अनुरोध का विरोध कर रहा था। इन ऑपरेटरों का आरोप है कि बस सेवा शुरू करने के बदले सरकार की तरफ से दी गई सुविधाएं और रियायतें पर्याप्त नहीं हैं।

बस मालिकों एक वर्ग सरकार की तरफ से निर्धारित शर्तों के साथ बस सेवा शुरू करने को लेकर सहमत हो गया था। सूत्रों ने बताया कि जिन बसों की खिड़कियां तोड़ी गई उनके मालिक उन बस ऑपरेटरों में शामिल थे जो सरकार की शर्तों के साथ बस सेवा शुरू करने के लिए तैयार हो गये थे।

इस बीच राज्य के परिवहन मंत्री ए के शशिन्द्रन ने कहा है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार बसों और उनके मालिकों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। गुरुवार को जिले में सड़कों पर और अधिक निजी बसों को चलते देखा गया।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)