होम Covid-19 महामारी के बीच आई राहत की खबर, रिकवरी रेट में भारी इजाफा
Covid-19 महामारी के बीच आई राहत की खबर, रिकवरी रेट में भारी इजाफा
कोरोना महामारी के कहर के बीच इस वायरस की चपेट में आकर स्वस्थ होने वालों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा दर्ज होना देशवासियों के लिए बड़ी राहत की बात है। इस महामारी की चपेट में आकर स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 39,174 तक पहुंच गई है। साथ ही कोरोना रोगियों में रिकवरी रेट सीधे बढ़कर 38.73 फीसदी हो गई है। स्वास्थ मंत्रालय ने रिकवरी रेट में इजाफे का दौर जारी रहना सकारात्मक परिणाम है। स्वास्थ विभाग के मुताबिक देशभर में अब तक कुल 24 लाख सैंपल्स का टेस्ट किया जा चुका है।
भारत में पिछले 24 घंटे में 4970 कोरोना संक्रमित नए मामले आने के साथ ही इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या एक लाख पार कर गई है। पॉजिटिव मामलों की संख्या मंगलवार तक 1,01,139 तक पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3,163 हो गई है। इनमें 50त फीसदी से अधिक मामले सिर्फ पांच महानगरों से जुड़े हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।