होम घर से काम करने वालों के लिए एयरटेल लाया खास ऑफर

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 18, 2020 06:49 PM

घर से काम करने वालों के लिए एयरटेल लाया खास ऑफर

घर से काम करने वालों के लिए एयरटेल लाया खास ऑफर

घर से काम करने वालों के लिए एयरटेल लाया खास ऑफर

एयरटेल बिजनेस ने सोमवार को कारोबारों के लिए 'वर्क@होम' (घर से कार्य) समाधान पेश किया। कंपनी की यह पेशकश कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से अपने घर से ऑफिस का काम करने में मदद करेगी। एयरटेल बिजनेस, भारती एयरटेल की कारोबारों (बी2बी) को सेवाएं देने वाली इकाई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'वर्क@होम' सेवा इंटरनेट कनेक्टिविटी के माध्यम से कर्मचारियों को 'घर पर कार्यालय जैसा अनुभव' प्रदान करती है। इसके अलावा इसके साथ कंपनी सहयोगी व्यवस्था और साइबर सुरक्षा जैसे समाधान भी जोड़कर दे रही है।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चितकारा ने कहा, ''यह अभूतपूर्व समय है और कारोबार कामकाज के नए तरीके अपना रहे हैं। लाखों कर्मचारियों के लिए घर से काम करना अब नई दिनचर्या बन गई है। वर्क@होम कंपनी की ओर से अपने बी2बी ग्राहकों के लिए एक अन्य नवोन्मेषी पेशकश है।'' उन्होंने कहा कि यह समाधान कारोबारों को उनके कर्मचारियों को सशक्त बनाने में मदद करेगा और उन्हें सबसे अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराएगा ताकि वे अपने कारोबार को सुचारू रुप से चला सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)