होम महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़,

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 17, 2020 07:49 PM

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़,

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़,

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़,

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली भी मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोलीबारी सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच पोयारकोटी-कोपार्शी वन क्षेत्र में हुआ, जब भाम्रगढ़ की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम और गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 के कमांडो एक संयुक्त नक्सल-विरोधी अभियान पर निकले थे।विज्ञप्ति में कहा गया कि उप-निरीक्षक धन्नाजी होनमाने और कांस्टेबल किशोर अतराम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में संभवत: चार से पांच नक्सली भी मारे गए। घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और शवों को हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली शहर लाया गया। सूत्रों ने बताया कि होनमाने सोलापुर जिले के पंढरपुर के निवासी थे, जबकि अतराम गढ़चिरौली के भाम्रगढ़ से थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)