होम कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल तक खजाने का रोना रोया

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 17, 2020 07:47 PM

कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल तक खजाने का रोना रोया

कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल तक खजाने का रोना रोया

कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल तक खजाने का रोना रोया

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि डेढ साल बाद मध्यप्रदेश के गरीब, किसान और मजदूर का फिर से भाग्य उदय हुआ है। कांग्रेस के मात्र डेढ साल के शासनकाल में गरीब की सुविधाएं चुन चुनकर छीन ली गयी और उसे दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस सरकार एक तरफ खजाना खाली होने का रोना रोती रही और दूसरी तरफ एकमात्र लूट खसोट के एजेंडे पर काम करती रही। गरीब जनता की पढाई, लिखाई, दवाई सब बर्बाद कर दी गयी। लेकिन डेढ साल बाद प्रदेश ने फिर करवट बदली है और मात्र डेढ महीने में हमने जनता और प्रदेश के हित में ताबड़तोड़ निर्णय किए है। न सिर्फ निर्णय किए है बल्कि उन निर्णयों पर अमल करने के लिए 16489 करोड़ की पर्याप्त धनराशि भी त्वरित गति से आवंटित की है। आज प्रदेश के लोगों में फिर से आत्मविश्वास की लहर जागी है। कोरोना संकट में भी मध्यप्रदेश के नागरिक उम्मीदों से भरे हुए है। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब, किसान, श्रमिक तथा अन्य सभी प्रकार के कमजोर वर्गों का हित करने वाली सरकार है। यह हमने मात्र डेढ महीने में फिर से सिद्ध किया है। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का समग्र कल्याण करने वाली संबल योजना को किनारे करके महापाप किया था। गरीबों की दवाई, बेटा बेटियों की पढाई सबके उपर काले बादल छा गए थे। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। हमने संबल सहित सभी कल्याण की योजनाओं को प्रारंभ किया है। मंडी एक्ट और श्रम कानून में सुधार करके मध्यप्रदेश के सुनहरे भविष्य की नई इबारत लिखी है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)