होम हरियाणा कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 17, 2020 07:28 PM

हरियाणा कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

हरियाणा कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

हरियाणा कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को यमुनानगर में प्रवासी कामगारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की रविवार को निंदा करते हुए, इसे अमानवीय करार दिया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने वाले प्रवासियों को खदेड़ने के लिए शनिवार को उनपर “हल्का बल“ प्रयोग किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों पर “लाठीचार्ज“ बेहद निंदनीय है। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने एक बयान में कहा, “परिस्थितियों के शिकार गरीब मजदूरों को पीटना अमानवीय है।सरकार को उनके साथ सहानुभूति से पेश आना चाहिए। ” कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी की प्रदेश प्रमुख कुमारी शैलजा ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मजदूरों का पीछा किया गया और पीटा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए सपने दिखाए और अब उनकी दुर्दशा को लेकर असंवेदनशील है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)