होम कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- 20 नहीं सिर्फ 3.22 लाख करोड़ रुपये का है पैकेज

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 17, 2020 07:15 PM

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- 20 नहीं सिर्फ 3.22 लाख करोड़ रुपये का है पैकेज

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- 20 नहीं सिर्फ 3.22 लाख करोड़ रुपये का है पैकेज

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- 20 नहीं सिर्फ 3.22 लाख करोड़ रुपये का है पैकेज

 कोरोना महामारी (Corona virus) के बाद देश को उबारने के लिए केंद्र सरकार (Central government) द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है. शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) द्वारा आर्थिक पैकेज से जुड़ी पांचवीं और अंतिम चरण की घोषणा की गई. इस घोषणा के बाद कांग्रेस (Congress) के वरिष्‍ठ नेता आनंद शर्मा ने निराशा जाहिर की है. आनंद शर्मा (Anand sharma) ने कहा, देश के खराब आर्थिक हालातों से निपटने के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है.

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार इस आर्थिक पैकेज जो सही मायनों में लोन है उसे प्रोत्साहन पैकेज नहीं कह सकती है. दुनिया के अन्य देशों से पैकेज की तुलना करते हुए शर्मा ने कहा, अन्य देशों की सभी सरकारों ने अपनी जनता के लिए फौरी राहत देते हुए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है.

मजदूरों के लिए कुछ नहीं...
एक बार फिर कांग्रेस की ओर से दावा किया गया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐलान किए गए आर्थिक पैकेज में देश के मजदूरों और शहर के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं है. कोरोना महामारी से उपजे आर्थिक संकट के बीच पीएम मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज की घोषणा पर पलटवार करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि पैकेज सिर्फ 3.22 लाख करोड़ रुपये का ही है जो जीडीपी का 1.6 प्रतिशत है.वित्त मंत्री को किया चैलेंज
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री की घोषणा पर आपत्ति जताते हुए मैं वित्त मंत्री से सवाल कर रहा हूं और सरकार को चुनौती दे रहा हूं कि वह मेरे द्वारा दिए गए आंकड़ों को खारिज करे, मैं वित्त मंत्री के साथ बहस के लिए तैयार हूं.' शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री को सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि सवाल पूछना चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)