होम राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, एसीपी पाए गए पॉजिटिव

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 17, 2020 07:12 PM

राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, एसीपी पाए गए पॉजिटिव

राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, एसीपी पाए गए पॉजिटिव

राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, एसीपी पाए गए पॉजिटिव

हिंदुस्तान में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घातक वायरस की चपेट में पुलिस कर्मी और मेडिकल स्टाफ भी आ रहे हैं. अब ताजा मामला राष्ट्रपति भवन से आया है, जहां पर तैनात एसीपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

राष्ट्रपति भवन में तैनात एसीपी के कोरोना की चपेट में आने से हड़कंप मच गया है. फिलहाल एसीपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही उनके आसपास के कई लोगों को क्वारनटीन किया गया है.

इससे पहले राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाई कर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रह रही थी. इसके बाद राष्ट्रपति कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया था.

सफाई कर्मी की बहू की मां की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है. गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाई कर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था. इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. हालांकि बाद में सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन उसकी बहू की कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)