होम फेरी लगाने का धंधा करने वालो में से एक युवक निकला कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप
फेरी लगाने का धंधा करने वालो में से एक युवक निकला कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप
पहले से ही कोरोना संक्रमितो की बढती संख्या के कारण देश की खबरो में सुर्खियो में रहे देवबंद नगर में आज करीब 12 दिनो के बाद फिर से एक संदिग्ध संक्रमित 30 वर्षीय युवक का नमूना पाॅजिटिव निकलने से यहां हडकंप मच गया है। मई माह शुरू होते ही देवबंद में स्थिति में सुधार को देखते हुए लोग पूणबंदी और हाॅट-स्पाट की पाबंदिया में रियायत मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन आज यहां एक और युवक के कोरोना संक्रमित निकलने से लोगो के अरमानो पर पानी फिर गया।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई के मोहम्मद अली रोड पर कपडे की फेरी लगाने का धंधा करने वाले करीब 25 युवक दो अलग-अलग टोलियो में देवबंद पहुंचे थे। इनमें से करीब 16 युवको को तो देवबंद में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया था और करीब नौ लोगों का दल चुपचाप राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी से देवबंद अपने घरो में आकर दुबक गया। जिनकी आज पहचान की गई और उनके सैंपल लिए गए। सभी कोरोना संदिग्धो को देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज अस्पताल में पृथकवास में भर्ती कराया गया। देवबंद में पिछले माह अप्रैल में कोरोना संक्रमितो की संख्या 94 के करी हो गई थी। जिनमें ज्यादातर तब्लीगी जमात और मदरसा छात्र शामिल थे। उपचारित होने के बाद देवबंद में अब संक्रमित पाॅजिटिव सक्रिय मामले केवल 14 के करीब रह गए थे। सहारनपुर में तेजी के साथ संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है लेकिन देश के सबसे संक्रमित मुम्बई शहर से देवबंद पहुंचे युवको ने एक बार फिर से संक्रमण की नई चुनौती खडी कर दी है। देवबंद में स्थिति बिगडने के पीछे स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय और तालमेल का अभाव भी माना जा रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज कोरोना का नया संक्रमित केस सामने आने के बाद वर्षों पूर्व देवबंद सीएचसी के प्रभारी रहे और वर्तमान मे सीएमओ डा. बलजीत सिंह सोढी देवबंद पहुंचे और उन्होंने सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज सिंह नेहरा की टीम को साथ लेकर मोहल्ला बैरून कोटला से मुम्बई से पहुंचे नौ लोगों की टीम को घरो से निकलवाया और शुरूआती जांच कराई। उन घरो को सेनेटाइज भी कराया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।