होम रेलों की आंशिक बहाली के बाद अब प्लेन भी भरेंगे उड़ान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 13, 2020 03:39 PM

रेलों की आंशिक बहाली के बाद अब प्लेन भी भरेंगे उड़ान

रेलों की आंशिक बहाली के बाद अब प्लेन भी भरेंगे उड़ान

रेलों की आंशिक बहाली के बाद अब प्लेन भी भरेंगे उड़ान

कोरोना संकट के चलते ठप पड़ी ट्रेनों की आंशिक बहाली के बाद अब सरकार जल्द ही घरेलू हवाई उड़ानें भी शुरू करने जा रही है. बता दें कि कमर्शियल फ्लाइट्स 25 मार्च से ही बंद हैं. अब एयर इंडिया 19 मर्ई से आंशिक तौर पर घरेलू उड़ानों को शुरू करने जा रही है. हालांकि इसके लिए यात्रियों को कई तरह की शर्तों का पालन करना होगा.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए संबंधित हितधारकों से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर पर सुझाव मांगे हैं. एयर इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 19 मई से 2 जून तक एक विशेष अभियान चलाएगी. ज्यादातर उड़ानें, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नै के लिए होंगी. कोच्चि से चेन्नै के लिए 19 मई को एक उड़ान, दिल्ली के लिए 173 उड़ानें, मुंबई के लिए 40, हैदराबाद के लिए 25, कोच्चि के लिए 12 उड़ानें संचालित होंगी. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि शेड्यूल तैयार है और हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)