होम उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान

Alert Star Digital Team May 13, 2020 03:24 PM

उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान

उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान

उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान

भारत में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। पिछले दो-तीन दिनों में कई राज्यों में धूल भरी तेज हवाओं ने इस बात के संकेत दिए हैं। दिन में तेज गर्मी और रात को अचानक मौसम में बदलाव होने की खबरें सामने आ रही है। फिलहाल अनुमान यह है कि अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में इसी तरह धूल भरी आंधी चल सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की माने तो उत्तर भारत के कई शहरों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान करीब 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अनुमान है कि 16 मई तक शाम एक चक्रवाती तूफान तैयार हो सकता है।

आईएमडी ने बताया कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। इसका असर पर्वतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मौसम खराब होने की चेतावनी दी जाती है। इस दौरान लोगों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को एक बार फिर सक्रिय होगा। इससे बीते रविवार की तरह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 70 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है।

उधर, रविवार को आई आंधी के बाद जिस तरह से तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी, उससे बीते दो दिन में इसमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे बुधवार की आंधी व बारिश के दौरान तापमान में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 व 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)