होम 18 मई से लगेगा लॉकडाउन 4.0, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
18 मई से लगेगा लॉकडाउन 4.0, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी। यानी की 18 मई से लॉकडाउन 4.0 शुरू हो जाएगा।
18 मई से पहले लॉकडाउन 4.0 की पूरी गाइडलांइस जारी होगी, उसके मुताबिक ही सारी बातें स्पष्ट होगी।
माना जा रहा है कि अब जल्द ही विमान और दिल्ली मेट्रो सेवाएं भी शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन 4.0 में सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवा में ढील दे सकती है। क्योंकि जब सरकारी और निजी कार्यालय खुलेंगे तो आवागमन की आवश्यकता होगी। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से बस, मेट्रो, ऑटो जैसी सेवाओं को शुरू करने के लिए सुझाव मांगे हैं।
संभावना जताई जा रही है कि सिर्फ रेड जोन, कंटेनमेंट जोन में ही सख्ती देखने को मिल सकती है। वहीं, ऑरेंज और ग्रीन जोन में स्थिति को सामान्य करने के लिए कुछ और रियायतें दी जा सकती है। जिस तरह राज्यों में शराब की दुकानें खोली गई, वैसे ही अब अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।