होम दिल्ली में कोरोना से 20 की मौत समेत अब तक 106 की गई जान

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 13, 2020 03:18 PM

दिल्ली में कोरोना से 20 की मौत समेत अब तक 106 की गई जान

दिल्ली में कोरोना से 20 की मौत समेत अब तक 106 की गई जान

दिल्ली में कोरोना से 20 की मौत समेत अब तक 106 की गई जान

 बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस से 20 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद दिल्ली में कोरोना से 1 दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोनावायरस के कारण मरने वाले सभी 20 व्यक्ति दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस के कारण मरने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या भी करीब 8 हजार हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 359 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद बुधवार को दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 7998 हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना से अभी तक 106 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली सरकार ने कोरोना के विषय में लिखित जानकारी साझा करते हुए कहा, कोरोना से मरने वालों में सबसे अधिक 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं। दिल्ली में ऐसे कुल 1189 व्यक्तियों को कोरोना वायरस हुआ है जिनमें से अब तक तक 58 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 50 से 60 वर्ष की उम्र के 1231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें से 28 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। सबसे अधिक कोरोना रोगी 50 वर्ष या उससे कम उम्र के व्यक्ति हैं। 50 वर्ष से कम उम्र के 5578 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।
दिल्ली में कोरोना के 2858 रोगी अभी तक ठीक भी हो चुके हैं। इनमें से 346 रोगियों को मंगलवार से बुधवार के बीच अस्पताल से छुट्टी दी गई है। शहर में कुल 5034 कोरोना के एक्टिव रोगी हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, कोरोना तो है और अभी बहुत समय तक रहने वाला है। ऐसा नहीं है कि कोरोना एक-दो महीने में खत्म हो जाएगा। कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से काफी कुछ किया गया है। पहले किसी को यह अंदाजा नहीं था कि कोरोना वायरस किस तरह का व्यवहार करता है और यह कैसे काम करता है। हमारे देश में और अन्य देशों में बहुत कुछ फर्क तो है। हमारे देश में कोरोना का खतरा अमेरिका के मुकाबले कम लगता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)