होम गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 1 जून से सीएपीएफ कैंटीन में बिकेगा सिर्फ स्‍वदेशी सामान

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 13, 2020 03:11 PM

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 1 जून से सीएपीएफ कैंटीन में बिकेगा सिर्फ स्‍वदेशी सामान

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 1 जून से सीएपीएफ कैंटीन में बिकेगा सिर्फ स्‍वदेशी सामान

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 1 जून से सीएपीएफ कैंटीन में बिकेगा सिर्फ स्‍वदेशी सामान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लोकल उत्‍पादों को अधिक से अधिक खरीदने और उनका प्रचार करने की अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया है कि 1 जून, 2020 से सभी केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों सीएपीएफ) कैंटीन में सिर्फ स्‍वदेशी उत्‍पादों की बिक्री की जाएगी।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, करीब दस लाख सीएपीएफ के जवानों के परिवार के 50 लाख सदस्य स्वदेश निर्मित उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे। सीएपीएफ में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम रायफल्स आते हैं और इनकी कैंटीनों में सालाना 2,800 करोड़ रुपए मूल्य के उत्पादों की बिक्री होती है।शाह ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की प्रधानमंत्री की मंगलवार को जनता से की गई अपील का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यकीनन आने वाले वक्त में भारत के विश्व में अग्रणी होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)