होम मोदी: आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

Alert Star Digital Team May 12, 2020 09:25 PM

मोदी: आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

मोदी: आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

मोदी: आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बीस लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि 18 मई से लागू होने वाला लॉकडाउन 4 नए रंग रूप में होगा जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी.

प्रधानमंत्री के भाषण की मुख्य बातें-

लॉकडाउन-4 पूरी तरह से नए रंग-रूप में होगा

मोदी ने साफ़ कर दिया कि लॉकडाउन-4 भी होगा लेकिन वो पूरी तरह से नए रंग-रूप में होगा. मोदी ने कहा कि 18 मई से पहले इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्रियों से सलाह-मशविरा के बाद इस पर अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा.

बीस लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज

मोदी ने कहा कि ये पैकेज भारत की जीडीपी का क़रीब-क़रीब दस प्रतिशत है.

उनके अनुसार इन सबके ज़रिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को बीस लाख करोड़ रुपए का सपोर्ट मिलेगा.

मोदी ने कहा कि बीस लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, दो हज़ार बीस में, देश की विकास यात्रा को, ट्वेंटी लैक्स करोड़, 20-20 में, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा.

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉज़ सभी पर बल दिया गया है.

मोदी ने कहा कि ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे एमएसएमई के लिए हैं, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मज़बूत आधार है.

किस किस के लिए है आर्थिक पैकेज?

ये बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

ये आर्थिक पैकेज, देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थित, हर मौसम में, देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है.

ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है और देश के विकास में अपना योगदान देता है.

ये आर्थिक पैकेज भारत के उद्योग जगत के लिए हैं जो भारत के आर्थिक सामर्थ्य को बुलंदी देने के लिए संकल्पित है.

कल से शूरू करके आगे वाले कुछ दिनों तक वित्तमंत्री द्वारा आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित इस आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)