होम लॉकडाउन के बीच बदलेगा रेल यात्रा का अनुभव

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 12, 2020 01:25 PM

लॉकडाउन के बीच बदलेगा रेल यात्रा का अनुभव

लॉकडाउन के बीच बदलेगा रेल यात्रा का अनुभव

लॉकडाउन के बीच बदलेगा रेल यात्रा का अनुभव

देश में लगभग 50 दिनों से बाधित सामान्य रेल सेवा की एक बार फिर से शुरूआत हो चुकी है। हालांकि रेलवे ने चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। मंगलवार से शुरू हो रही स्पेशन ट्रेन सेवा के लिए गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक अब रेल यात्रा का अनुभव बदलने वाला है।

 

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक अब कन्फर्म ई-टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में आने की अनुमति होगी। सभी यात्रियों की स्टेशन के एंट्री गेट पर स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन यात्रियों में कोरोना संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं पाए जाएंगे उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।

 

इसके साथ ही स्टेशन में दाखिल होते ही और यात्रा के दौरान यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप को भी डाउनलोड करना पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। 

बदलेगा यात्रा का अनुभव अमूमन हवाई अड्डा में यात्रियों को घंटे-डेढ़ घंटे पहले जाना पड़ता है। क्योंकि उन्हें चेंकिंग और सुरक्षा जांच के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है। लेकिन अब रेल यात्रा के लिए भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकेगा। मंगलवार से शुरू हो रही रेल सेवा में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। इसके लिए रेलने सुरक्षा बल (RPF) ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि यात्रियों को ट्रेन निकलने के समय से करीब 90 मिनट पहले स्टेशन आना होगा। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपने साथ कम सामान लेकर ही सफर करें। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)