होम व्‍यापारी बोले, लॉकडाउन में हमने सहयाेग कि‍या, अब हमें खोलने दें दुकानें

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 12, 2020 01:33 PM

व्‍यापारी बोले, लॉकडाउन में हमने सहयाेग कि‍या, अब हमें खोलने दें दुकानें

व्‍यापारी बोले, लॉकडाउन में हमने सहयाेग कि‍या, अब हमें खोलने दें दुकानें

व्‍यापारी बोले, लॉकडाउन में हमने सहयाेग कि‍या, अब हमें खोलने दें दुकानें

शहर के व्‍यापारि‍यों ने एसडीएम सदर से से मि‍लकर दुकानें खोलने की अनुमति‍ मांगी है। व्‍यापारि‍यों ने कहा कि‍ हमने लॉकडाउन में प्रशासन का खूब सहयोग कि‍या है, अब बारी आपकी है। अब हमें दुकाने खोलने की अनुमति‍ दी जाए। वैसे भी अमरोहा शहर अब ग्रीन जोन में आ गया है।

सयुंक्त व्यापार मंडल, अमरोहा के समस्त पदाधिकारियों कोतवाली अमरोहा नगर में चेतन गुप्ता जी के नेतृत्व में विवेक यादव जी (उपजिलाधिकारी अमरोहा) व अजय कुमार जी (सीओ सिटी अमरोहा) व रविन्द्र सिंह (नगर कोतवाल अमरोहा) से मुलाकात कर सर्वप्रथम उनकी प्रशंसा की कि‍ अमरोहा नगर में विगत 58 दिनों के lockdown के अंतर्गत बहुत व्यवस्थित तरीके से lockdown का पालन कराना व निर्धन व्यकितयों की सहायतार्थ हेतु बहुत अच्छी तरह से सामुदायिक किचन व पात्र व्यक्तियों तक खाने को पहुंचाने का कार्य प्रशंसनीय है।

संयुक्त व्यापार मंडल अमरोहा आप सभी पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों व para medical staff व समस्त डॉक्टर्स कोरोना वारियर्स का अभिनंदन करते है । संयुक्त व्यापार मंडल अमरोहा उपजिलाधिकारी महोदय अमरोहा से मांग भी करता है कि जैसे 17 मई 2020 तक lockdown 57 दिनों तक व्यापारियों द्वारा शासन आदेशानुसार पालन किया गया व सरकार के हर नियमो के पालन में सहयोग किया गया उसी तरह सरकार व प्रशासन को भी व्यापारियों की ओर देखना पड़ेगा क्योंकि व्यापारी विगत लगभग 60 दिनों से प्रतिष्ठान बंद करे हुए है । व व्यापारी के समस्त दुकान के खर्चे बादस्तूर है जिससे उन्हें अपनी जीविकोपार्जन करने में अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सरकार को व्यापारियों के हितों को भी ध्यान रखना पड़ेगा ।

हम मांग करते है कि अमरोहा के बाजार भी alternative days के aacording खोलने के आदेश पारित किए जाए । जिसमे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 5:50 बजे तक दुकाने खोलनी की इजाजत दी जाए व आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आने वाली दुकाने प्रतिदिन खोली जाए ।आज मीटिंग में मुख्य रूप से विशाल गोयल, कुँवर विनीत अग्रवाल,अशोक रस्तोगी, विनोद गुप्ता, अजय चतुर्वेदी, शार्दुल अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता,सुबोध रस्तोगी, अरविंद अग्रवाल आदि उपस्तिथ रहे ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)