होम ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 437 हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 12, 2020 01:21 PM

ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 437 हुई

ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 437 हुई

ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 437 हुई

 ओडिशा में मंगलवार को 23 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ताजा सामने आए मामलों में से बालासोर के 15, गंजम और जाजपुर जिले के तीन-तीन और पुरी और बौध का एक-एक मामला है। इन मरीजों के सामने आने के बाद ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 349 हो गई है। अभी तक 85 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और संक्रमण के शिकार हुए तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 4,579 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच की थी। उन्होंने कहा कि अभी तक ओडिशा में कुल 68,057 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य के गंजम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 157 मामले सामने आए हैं। जाजपुर में संक्रमण के 64, बालासोर में 57, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 16 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं। मयूरभंज और केंद्रपाड़ा में नौ-नौ, पुरी में चार और कटक में तीन मामले सामने आए हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)