होम भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, कहा- जानलेवा है कोरोना, इसे हल्के में न लें

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 12, 2020 01:06 PM

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, कहा- जानलेवा है कोरोना, इसे हल्के में न लें

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, कहा- जानलेवा है कोरोना, इसे हल्के में न लें

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, कहा- जानलेवा है कोरोना, इसे हल्के में न लें

एक भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) ने कोरोनावायरस को बेहद संक्रामक और जानलेवा बताया है. साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की कि वह चीजों को हल्के में न लें और इस संक्रमण को व्यापक स्तर पर फैलने और इससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं.

टेनेसी (Tennessee) राज्य के डॉक्टर इंद्रनील बसु रे ने ममता बनर्जी को लिखे एक पत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल समेत भारत भाग्यशाली हो सकता है क्योंकि यहां का वायरल स्ट्रेन (एक ही प्रकार के वायरस में थोड़ी भिन्नता) अलग है जिससे गंभीर स्तर का संक्रमण नहीं होता है.

उन्होंने कहा, "मैं इस बिंदु को रेखांकित करने के लिए मजबूर हूं कि पश्चिम बंगाल बेहद भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है, अगर यह किसी एक खास मोहल्ले में फैलता है तो फिर यह जंगल की आग की तरफ फैलेगा और काफी लोगों की मौत होगी. इसे फैलने और लोगों की जान लेने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. हम किसी चीज को हल्के में नहीं ले सकते हैं क्योंकि अगर सख्ती नहीं करने और कोविड-19 के मामलों की पहचान नहीं हो पाने की वजह से हज़ारों लोग संक्रमित हो गए और सैकड़ों लोगों की मौत होने लगी तो आपको बहुत पछतावा होगा."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)