होम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन के संबंध में वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल देश में कोरोना लॉकडाउन का ये तीसरा चरण है और इसकी समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही है।
इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिन के खत्म होने से पहले 14 अप्रैल को देश को संबोधित किया था और फिर दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक व्यापक रणनीति के लिए सुझाव देने को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की व्यवस्था से कैसे निपटना चाहते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।