होम ट्रेन से जा रहे हैं तो 90 मिनट पहले पहुंचें स्टेशन, तभी कर सकेंगे यात्रा
ट्रेन से जा रहे हैं तो 90 मिनट पहले पहुंचें स्टेशन, तभी कर सकेंगे यात्रा
इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की है. 12 मई यानी आज से 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के लिए कन्फर्म टिकट प्राप्त कर चुके यात्रियों को सफर के लिए ट्रेन के खुलने से 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा.
रेलवे ने चुनिंदा मार्गों पर चलने वाली इन वातानुकूलित यात्री ट्रेन सेवाओं को लेकर कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना शामिल है. यात्रियों के स्टेशन पहुंचने के बाद रेलवे के अधिकारी उनके टिकट और स्वास्थ्य की जांच करवाएंगे.
स्टेशन पर मौजूद डॉक्टर यात्रियों का मेडिकल टेस्ट करेंगे और उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ्य पाए जाने के बाद ही सफर के लिए अनुमति मिल पाएगी. वहीं, यात्रियों में कोरोना वायरस के एक भी लक्षण पाए जाने पर यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसके अलावा ई-टिकट का होना भी अनिवार्य है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।