होम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पड़ा हार्ट अटैक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पड़ा हार्ट अटैक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत शनिवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार 'नई दुनिया' के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह नास्ते के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्ज महसूस हुआ और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस दौरान उनकी पत्नी रेणु जोगी साथ में मौजूद थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल एक अस्पताल लाया गया।
फोन पर संक्षिप्त बातचीत में अमित जोगी ने कहा कि पापा को अटैक आया है। साथ ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई नई जानकारी नहीं आई है। उन्हें सघन चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
अमित ने अपने पिता की हालत को लेकर एक ट्विट करते हुए कहा- पापा (@ajitjogi_cg) की तबियत बहुत गंभीर है। ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है। वे एक योद्धा हैं। हम को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही, एक बार फिर इस परिस्थिति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे। दवाओं के साथ उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।