होम ऑनलाइन कक्षाओं के लिए जल्द जारी होगी गाइडलाइंस, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स पढ़ें डिटेल
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए जल्द जारी होगी गाइडलाइंस, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स पढ़ें डिटेल
कोरोना लॉकडाउन के बीच सभी स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन क्लास शुरू हो चुकी है। इसी को देखते हुए अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश के सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए जल्द ही गाइडलाइंस जारी करने जा रहा है। गाइडलाइंस बनाने के पीछे का कारण यह है कि कई पैरेंट्स बच्चों के लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से परेशान हो रहे थे और उन्होंने इसकी शिकायत सीबीएसई बोर्ड और एमएचआरडी को ईमेल करके बताई थी। दरअसल, बच्चे सुबह 10 से दिन के 4 बजे तक लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहते है जिससे उन पर शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से समस्याएं आ रही है। इससे बच्चे काफी प्रभावित हो रहे है। बच्चें लगातार स्क्रीन के सामने न बैठे और शारीरिक और मानसिक तनाव के शिकार न हो इसके लिए सरकार गाइडलाइंस तैयार करने जा रही है। इसके माध्यम से बच्चे आराम भी कर सकेंगे और साथ ही उनके पढ़ाई पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा। एक खबर के मुताबिक NCERT के डायरेक्टर ने बताया कि कांउसिल इस संबंध में गाइडलाइंस तैयार कर रही हैं। उन्होंने इस बात को भी स्वीकारा की बच्चों का इस तरह 10 से 4 बजे तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठना ठीक नहीं है। ऑनलाइन क्लास की गाइडलाइंस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसको इस तरह तैयार किया जाएगा जिससे बच्चों की पेन एंड पेपर एक्टविटी और कंप्यूटर स्क्रीन टाइमिंग सही और आसानी से हो सके और इससे बच्चों को पढ़ाई का भी नुकसान न हो।बता दें कि देश और दुनिया में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और इससे निपटने के लिए ही देश में लॉकडाउन और ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई है। न ही सिर्फ स्कूल बल्कि अन्य शैक्षणिक संस्थान भी ऑनलाइन क्लासेस ले रही है। ऑनलाइन इंगेजमेंट ज्यादा होने से लोगो को इंटरनेक्ट कनेक्टविटी की बड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।