होम इंटरनेट पर खूब खोजी जा रहीं सनी लियोन समेत ये तीन अभिनेत्रियां

Alert Star Digital Team May 9, 2020 04:17 PM

इंटरनेट पर खूब खोजी जा रहीं सनी लियोन समेत ये तीन अभिनेत्रियां

इंटरनेट पर खूब खोजी जा रहीं सनी लियोन समेत ये तीन अभिनेत्रियां

इंटरनेट पर खूब खोजी जा रहीं सनी लियोन समेत ये तीन अभिनेत्रियां

बॉक्स ऑफिस पर भले ही सनी लियोन की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखाती हों लेकिन इंटरनेट पर सर्च होने के मामले में वो भारत की टॉप अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है। ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है।

इस लिस्ट में पहला नंबर है देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का। प्रियंका अब इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है। यानि प्रियंका इंटरनेट यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।बात करें दूसरे नंबर की तो ये रैंक हासिल किया है सनी लियोन ने। सनी लियोन को इंटरनेट यूजर्स ने 31 लाख बार सर्च किया है। SEMrush study की ये रिपोर्ट बताती है कि प्रियंका चोपड़ा के बाद सनी लियोन को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया है। सनी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बनाती हैं और उनकी हर फोटो वायरल होती है।

तीसरे नंबर पर हैं कटरीना कैफ। उन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है। कटरीना आजकल सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हो गई हैं। सलमान को जहां औसतन 21 लाख बार खोजा गया, वहीं ऋतिक रोशन को 13 लाख बार खोजा गया है और इस तरह वह तीसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन मेल सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

याद दिला दें कि बीते दिनों याहू सर्च इंजन की रिपोर्ट के अनुसार कनिका कपूर सिर्फ महिला हस्तियों में ही नहीं बल्कि, पुरुषों में भी इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी बनी थीं। इसमें रामानंद सागर का सीरियल रामायण भी शामिल था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)