होम कोरोना संकट के बीच हर्षवर्धन का बड़ा बयान, बोले- सबसे खराब स्थिति के लिए भी देश है तैयार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2020 04:11 PM

कोरोना संकट के बीच हर्षवर्धन का बड़ा बयान, बोले- सबसे खराब स्थिति के लिए भी देश है तैयार

कोरोना संकट के बीच हर्षवर्धन का बड़ा बयान, बोले- सबसे खराब स्थिति के लिए भी देश है तैयार

कोरोना संकट के बीच हर्षवर्धन का बड़ा बयान, बोले- सबसे खराब स्थिति के लिए भी देश है तैयार

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्‍होंने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति का अनुमान नहीं लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी हमने पूरे देश को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार किया है। बता दें कि, पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नए मामले सामने आए है।

शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि, सरकार ने पूरे देश को बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति का अनुमान नहीं लगा रहे हैं। भारत में उस तरह की स्थिति बनती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि, देश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर लगभग 3.3% बनी हुई है जो कि पूरी दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में शामिल है।

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में इस वायरस से उपचार के बाद ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 29.9% तक बढ़ गई है। ये बहुत अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को बताया कि पिछले तीन दिन में, कोविड-19 का डबलिंग रेट लगभग 11 दिन का रहा है। वहीं, अगर पिछले सात दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन हो जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने ने इन नतीजों को अच्छा बताया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद अब अस्पताल से छुट्टी मिलने की नीति में बदलाव हुआ है। शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसे लेकर नई नीति जारी की। नए बदलावों के अनुसार अब हल्के मामलों में डिस्चार्ज से पहले परीक्षण की जरूरत को खत्म कर दिया गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,320 और मामले सामने आए हैं और 95 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 59,662 हो गई है। इसमें 39,834 सक्रिय मामले, वहीं 17,847 लोग ठीक हो चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)