होम कमाई के लिए योगी सरकार को कोरोना भी मंजूर, लोग खाएंगे पान मसाला तो कहां जाएगा थूक?

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 8, 2020 09:58 PM

कमाई के लिए योगी सरकार को कोरोना भी मंजूर, लोग खाएंगे पान मसाला तो कहां जाएगा थूक?

कमाई के लिए योगी सरकार को कोरोना भी मंजूर, लोग खाएंगे पान मसाला तो कहां जाएगा थूक?

कमाई के लिए योगी सरकार को कोरोना भी मंजूर, लोग खाएंगे पान मसाला तो कहां जाएगा थूक?

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे चरण में अब शराब के बाद योगी सरकार ने पान मसाला के निर्माण, विपणन और बिक्री पर लगा बैन हटा दिया है। अब पान और पान मसाला खाने वाले लोग आसानी से पान व पान मसाला ले सकेंगे। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अनीता सिंह ने सादा पान मसाला के लिए छूट दे दी है लेकिन राज्य में तंबाकू तथा निकोटिनुक्त पान मसाला/गुटखा के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा।

बता दें कि जब सरकार ने प्रदेश में पान मसाले पर रोक लगाई थी तो कहा था कि लोग गुटखा और पान मसाला खाकर सरकारी दफ्तरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में थूकते हैं। इस कारण कोरोना वायरस के संक्रमण का भी खतरा बढ़ता है। ऐसे में इस पर रोक जरूरी है। सीएम योगी ने 2017 में राज्य में पान-गुटखा पर बैन लगा दिया था। शुरूआती सख्ती के बाद राज्य में एक बार फिर से पान-गुटखे की बिक्री शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 30/2 के तहत कोरोना संकट को देखते हुए 25 मार्च को पान-मसाले और गुटखे पर बैन लगा दिया था।

सरकार का मानना था कि लोग पान-मसाला और गुटखा खाकर सरकारी दफ्तरों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर थूकते हैं। जिससे गंदगी तो फैलती ही है, साथ ही कोरोना के संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। गुटखा-पान-मसाले को अगले आदेश तक बैन करने के संबंध में आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा की तरफ से आदेश जारी किया था।

वहीं, अब खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनीता सिंह ने आदेश जारी किए हैं जिसके तहत अब पान-मसाले का विनिर्माण, वितरण और बिक्री हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पान-मसाला का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। जिससे प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी काफी मदद मिलती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)